तुफान मेल न्यूज, फरीदाबाद. एनएचपीसी, भारत की 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ने 08 मार्च 2025 को एनएचपीसी आवासीय परिसर, सूरजकुंड, फरीदाबाद में ‘वसंत उत्सव 2025’ का आयोजन बड़े धूम-धाम के साथ किया।

इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करना और भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करना था। *इस उत्सव का उद्घाटन भानू भारती, अध्यक्षा, एनएचपीसी महिला कल्याण समिति के कर कमलों द्वारा किया गया।

एनएचपीसी के सीएमडी, श्री आर. के. चौधरी ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वसंत उत्सव 2025 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वसंत ऋतु को नई ऊर्जा, नई आशाओं और नई संभवनाओं का संदेश लेकर आने वाली ऋतु बताया।इस उत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। श्री आर. के. चौधरी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, जो परिवार, समाज, राष्ट्र और समग्र मानवता की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करती हैं।इस उत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर तथा उनके साथी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय हस्तशिल्प, पोशाक सामग्री, खाद्य व्यंजनों, कठपुतली शो आदि को बढ़ावा देने वाले कई स्टाल भी लगाए गए थे।