यशपाल ठाकुर तूफान मेल न्यूज ,आनी : हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल से आम जनता को हो रही परेशानियों के मद्देनजर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मंगलवार को शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की।अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, गृह और जनजातीय विकास ओंकार शर्मा से मिलकर विधायक लोकेंद्र कुमार ने राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर सरकार द्वारा विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कर्मचारियों की हड़ताल से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।इसके अलावा विधायक लोकेंद्र ने आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी-निरमण्ड उपमंडलों में हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश से हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग भी की।