दिल्ली की जीत में विजय का उत्साह और ‘आप-दा’ से मुक्ति का सुकून: लोकेन्द्र कुमार


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


यशपाल ठाकुर तूफान मेल न्यूज ,आनी
आनी उपमंडल के तहत दिल्ली की जीत की खुशी में सोमवार को विश्राम गृह आनी से लेकर पुराने बस अड्डे तक विजय जलूस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विजय जलूस में आनी के पूर्व में रहे मंडल के अध्यक्ष तथा पूर्व मे रहे ए, पी, एम ,सी, अध्यक्ष अमर ठाकुर तथा आनी विधानसभा के विधायक लोकेन्द्र कुमार, भाजपा आनी मंडल के अध्यक्ष वेद ठाकुर, आदि शामिल हुए।

अमर ठाकुर ने विजय जलूस को संबोधित करते हुए। पहले दिल्ली में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी। तथा हिमाचल में सुखू की सरकार ने झूठी घोषणा कर सभी महिलाओं को ठगा है।

जिसमें सबसे वडा हर महिलाओं को 1500 सौ देने का वायदा किया था। जो आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिली जीत से राजधानी में उत्साह और सुकून का माहौल है। उत्साह विजय और सुकून ‘आप-दा’ आम आदमी पार्टी से मुक्ति का है।अब भाजपा पर भरोसा जताने के लिए दिल्लीवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के कुशासन से मुक्त हुई है।

दिल्ली का जनादेश दर्शाता है कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। वहीं आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई ‘आप-दा’ की हार हुई है। वहीं आनी विधानसभा के विधायक लोकेन्द्र कुमार सम्बोधित करते हुए कहा कि। आनी में भाजपा के समय में जो कार्य किए थे। वह जिसमें आनी कि सब्जी मंडी, आनी अस्पताल काम तथा आनी में बढते चिट्ठा से लोग परेशान है। तथा आनी के पुलिस विभाग इसको रोकने के लिए नाकाम सावित हुए हैं। वही उन्होंने आनी में सरकारी अध्यापकों को भी एक कडा सन्देश देते हुए कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई की ओर विषेश ध्यान दें। अगर राजनीति करनी हैं। तो अपने पद से हट जाए।


वहीं लोकेन्द्र ने कहा कि अब सभी राज्यों में भाजपार्टी की सरकारें हैं। आने वाले समय में ‘मोबिलिटी’ और ‘इन्फ्रा’ पर काम होगा और क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा शशि मल्होत्रा ने कहा कि आनी की महिला आज भी पन्द्रहा सौ के इन्तजार में हैं। वहीं देश में एनडीए को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचते हुए देखा हैं। वही ंइस विजय जलूस में, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, आनी मंडला अध्यक्ष वेद ठाकुर, नरोत्तम, विवेक वर्मा, शशि मल्होत्रा, महेन्द्र ठाकुर, सतेन्द्र शर्मा, योगेश वर्मा, ममता ठाकुर, कमला, टी, डी, शाह, भुपेन्द्र शर्मा, गोल्डी चौहान, भजन सिंह, रणवीर ठाकुर राणा काकु, दवेन्द्र, संजु शाह, दीपक वर्मा, संदीप शर्मा, राकेश वर्मा। आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!