तूफान मेल न्यूज , कुल्लू भाजपा द्वारा पूरे देश में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हर मंडल में संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा द्वारा भारतीय संविधान के मूल्यों को साधने व संविधान निर्माता डाo भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का प्रयास किया गया है।

इसी अभियान के तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार, मंगलौर व बजौरा मंडलों में संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया गया।

बजौरा मंडल में स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, मंगलौर मंडल में कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद व बंजार भाजपा मंडल में धनेश्वरी ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

विधायक शौरी ने कहा कि संविधान गौरव अभियान पूरे देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक मनाया जा रहा है।