ठेवा राम बने कांग्रेस सेवादल मे उपाध्यक्ष, मीराबाई सोशल मिडिया कॉआर्डीनेटर नियुक्त,दो उपाध्यक्ष तथा 6 महासचिव सहित 20 पदाधिकारियों को सौंपी जिला सेवादल की जिम्मेदारी

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, सैंज

प्रदेश कांग्रेस सेवादल नेतृत्व द्वारा कुल्लू जिला कांग्रेस सेवादल संगठन में फेरबदल करते हुए करीब तीन दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अहम जिमेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस सेवादल महेश शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष एंव प्रभारी संगठान निर्माण एम0 एल0 कौंडल के द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जिला कांग्रेस सेवादल संगठन के संचालन के लिए 20 पदाधिकारियों को जिमेदारी सौंपते हुए ठेवा राम तथा चेतराम वीर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । बुद्धि सिंह ठाकुर , नेस राम, बिशन दास, ऐले राम, राम सिंह और भाग चंद को महासचिव की जिमेदारी सौंपी गई है। बनारसी दास, धर्म चंद, जुगत राम, मंगल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है सह सचिव पद पर संगत राम, दरवासा नंद और बिहारी लाल को नियुक्ति दी गई है। सचिन भंडारी को कम्युनिकेशन कॉ-आर्डीनेटर तथा गोपाल बजीर को ज्वांईट कम्युनिकेशन कॉ-आर्डीनेटर लगाया गया है। इसके अलावा मीरा बाई को सोशल मिडिया प्रभारी तथा सनी कुमार को सोशल मिडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्म पाल को संगठन में जिला ध्वज प्रभारी की जिमेदारी दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!