देखें वीडियो,,,,भाजपा प्रदेश में 16 लाख से अधिक नए सदस्य बनाएगी:जय राम ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

2 सितम्बर को प्रधानमंत्री ने सदस्यता ग्रहण करके की अभियान की शुरुआत

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू

देखें वीडियो,,,,

भाजपा प्रदेश के 7990 बूथों पर 16 लाख से अधिक नए सदस्य बनाएगी।यह जानकारी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने की दृष्टिगत जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला भाजपा पदाधिकारियों को दी

।उन्होंने बताया की2 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रदये नरेंद्र मोदी ने सदस्यता ग्रहण करके इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस बार यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में चारों मंडलों के अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिला में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि समय रहते सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला के सभी बूथों पर इस अभियान में तीव्रता लाने का संदेश दिया।

इस से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल,2022 के कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया।बैठक में पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,दानवेंद्र सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव एवम आई टी प्रभारी बर्षा ठाकुर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीमसेन शर्मा,अर्चना ठाकुर, मीना ठाकुर,जिला महामंत्री अमर ठाकुर , जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ,रेखा गुलेरिया,जिला भाजपा सचिव नारा ठाकुर,अनिता ठाकुर,सभी मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, ,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,रुक्मणि जोशी,सहित जिला के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!