तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
1सितम्बर को प्रधानमंत्री 8800002024 पर मिस कॉलकर करेंगे सदस्यता अभियान की शुरुआत।कुल्लू भाजपा प्रदेश के 7990 बूथों पर 16 लाख नए सदस्य बनाएगी। यह जानकारी भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी पायल वैद्य ने कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए दी।

इस बार पूर्णतया डिजिटल माध्यम से की जाएगी। सदस्यता अभियान की शुरुआत देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 1सितम्बर को 8800002024 पर मिस कॉल कर करेंगे। इसके पश्चात पूरे देश के यह सदस्यता अभियान शुरू होगा। देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।पायल वैद्य ने बताया कि सदस्यता अभियान हर पांच वर्ष बाद किया जाता है पूर्व यह अभियान 2014 और 2019 में भाजपा का सदस्यता अभियान हुआ था। देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अब प्रथम सितम्बर से देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत 8800002024 पर मिस काल करके करेंगे। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवम जिला के सदस्यता प्रभारी विनोद ठाकुर ने भी सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी सांझा की। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी जिला मैं चलने वाले अभियान पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया की शीघ्र ही मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान पर कार्यशालाओं का आयोयन किया जायेगा।उन्होंने बताया की जिला में सदस्यता अभियान को ले कर 6 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष तरुण विमल ने वी पी टी के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी सांझा की।कार्यशाला में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,दानवेंद्र सिंह,प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीमसेन शर्मा, नरोतम ठाकुर,राहुल सोलंकी,अर्चना ठाकुर,जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत,चारों मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,रुक्मणि जोशी,जिला आई टी प्रभारी मधुसूदन शर्मा, सहित जिला के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।