बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग

बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बाग़ीपुल के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। बाग़ीपुल में कुल नौ लोग लापता थे। जिसमें से एक शव बरामद किया जा सका है।

तीन दिन से ज़्यादा समय बीतने के बाद बाक़ी लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लोग अपने लोगों की तलाश में लगे हैं। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान को और बड़े स्तर पर किए जाने की आवश्यकता है। स्थिति बहाल करने के लिए लगाई गई मशीनों की संख्या और बढ़ाई जाए। इस गति से यह अभियान महीना भर चलेगा। जिससे और समस्याएं बढ़ेगी। राहत बचाव और पुनर्वास के कार्यक्रम में तेज़ी लाई जाए। बंद रास्ते जल्दी से जल्दी बहाल किए जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक चीजें उपलब्ध करवाई जाएं। स्वास्थ्य से लेकर रहने और भोजन आदि का उचित प्रबंध किया जाए। हर प्रकार की राहत तत्काल उपलब्ध करवाई जाए और राहत प्रधान करने में प्रभावी नहीं प्रभावितों का ध्यान रखा जाए।

इस आपदा में लोगों ने अपने लोगों को खोया है। लोगों को भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है। सभी से आग्रह है कि वह प्रभावित परिवारों का हर प्रकार सहयोग करें। इस मौक़े पर उनके साथ आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार , महेश्वर सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

बंज़ार के सोज़ा में नेता प्रतिपक्ष ने लगाया माँ के नाम बूटा

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के एक ‘पौधा माँ के नाम’ के अभियान में भाग लिया। बंज़ार विधान सभा क्षेत्र के के सोज़ा में उन्होंने माँ के नाम एक पौधा लगाया। उन्होंने प्रदेश वासियों से कहा कि पर्यावरण हमेशा हमें देता है, हमें बदले में भी कुछ देना चाहिए। पेड़ लगाना और उसकी देखभाल करना ही पर्यावरण की सबसे बड़ी सेवा है। सभी को इस काम में आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!