देश में झूठे वीडियो फैला जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस: पायल वैद्य देखें वीडियो,,,,


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


आपातकाल को लेकर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी
तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।।

देखें वीडियो,,,,

देश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए झूठी वीडियो फैलाकर देश की जनता को भ्रमित कर रही है। जो काम पूर्व में इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाकर किया था। वही काम आज कांग्रेस पार्टी देश पर कर रही है। लेकिन देश की जनता अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली है। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कही।

जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा आपातकाल को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल के द्वारा की गई। तो वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान आपातकाल में जेल की सजा काट चुके आरएसएस के पृष्ठभूमि से जुड़े हुए तीन व्यक्तियों जगदेव ठाकुर, लुदर चंद और तांबेर सिंह को भी जिला अध्यक्ष के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पूरे देश में शोर मचा रही है कि भाजपा के द्वारा संविधान को खत्म कर दिया जाएगा और लोगों के हक को छीन लिया जाएगा। लेकिन उन कांग्रेस के नेताओं को शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आजादी के बाद से लेकर कांग्रेस ने सत्ता में रहकर कई बार संविधान में बदलाव किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी भी बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं थे और आज उनका बेटा राहुल गांधी ई वी एम पर दोष मढ़ रहा है। पायल वैद्य ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश की जनता पर कई तरह के कठोर नियम लागू किए गए और मीडिया की आजादी पर भी कुठाराघात किया गया। ऐसे में आपातकाल के दौरान देश में कई लोगों ने इसका विरोध किया और उस दौरान सरकार के द्वारा उन्हें जेलों में बंद किया गया। लेकिन आपातकाल के बाद हालात सुधरे और देश की जनता भाजपा के राज्य में विकास की राह पर अग्रसर हुई। ऐसे में पूरे भारत में भाजपा के द्वारा आपातकाल विषय को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी को पूर्व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी अपने विचार सांझा  किए।संगोष्ठी में प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,दानवेंद्र सिंह,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव महंत,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मीना ठाकुर,अर्चना ठाकुर,राहुल सोलंकी,प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण,तरुण विमल जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, जिला प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, जिला के सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री,जिला के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी,जिला भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,मंडल पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!