Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
तूफान मेल न्यूज,शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी।प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर कोई बात नहीं की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए जो-जो हथकंडे अपनाए हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है पर जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि उनकी मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकार्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के ही साथ हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन लोगों के समक्ष रखा है लोगों ने अपने मत के द्वारा उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।