तूफान मेल न्यूज,भुंतर।
देखें वीडियो,,,
स्वयं सहायता समूहों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना विकसित भारत का उदेश्य है। यह बात शक्ति बंदन अभियान कार्यक्रम की जिला प्रभारी डाक्टर अर्चना ने यहां भुंतर में शक्ति बंदन कार्यक्रम के बाद कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्म निर्भर करने का जो सपना संजोया है उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और गांव की हर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हमने 10 फीसदी वोट प्रतिशतता बढ़ानी है और 10 करोड़ महिलाओं को इसमें जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व पंचायत क्षेत्र में जो गरीब महिलाएं होती है वे स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती है। इन सभी महिलाओं को विकसित भारत अभियान की मुख्य धारा से जोड़ना है और उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम पूरे जिला में युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है और इसके लिए टीमें बनाई गई है।