कुल्लू जिला की 191 पंचायतों में सम्पूर्ण हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा:तरुण विमल


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू
संगठन की दृष्टि से कुल्लू जिला के चारों मण्डल कुल्लू,मनाली,बंजार व आनी के अंतर्गत पड़ने वाली
पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्पूर्ण हो गई है।यह जानकारी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवम् कुल्लू जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक तरुण विमल ने दी।उन्होंने बताया कि कुल्लू की 58 पंचायतों में से 49 पंचायतों मनाली मंडल की 51पंचायतों में से 46पंचायतों बंजार मंडल की 60 पंचायतों में से 52 पंचायतों तथा आनी मंडल की 69 में से 44 पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पूर्ण कर लिया गया है। तरुण विमल बताया कि जिन191पंचायतों में यह कार्यक्रम हुआ वहां की जनता में यात्रा के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं  के बारे विस्तार से बताया जा रहा है।इसके साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवम् योजना की प्रचार सामग्री भी जनता में वितरित की जा रही है। तरुण विमल ने इस कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी त्रिलोक कपूर,इस कार्यक्रम की मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी वरिष्ठ नेत्री पायल वैद्य,पूर्व मंत्री एवम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोबिंद सिंह ठाकुर,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवम पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल जिला के दोनों महामंत्री अमर ठाकुर व बलदेव महंत, जिला के चारों मंडलों के अध्यक्ष एवम महामंत्री,इस कार्यक्रम के चारों मंडल के संयोजक जगदीश ठाकुर,जय सिंह नरोतम ठाकुर एवम जोगिंद्र मेहरा सभी सह संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,एवम् सह मीडिया प्रभारी पी के रॉयल,लोकेश भवानी , जिला आई टी प्रभारी मधु सूदन शर्मा, सह प्रभारी जिला सोशल मिडिया प्रभारी सचिन सूद, सह प्रभारी।चारों मंडल के मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर,अरुण कंबोज,राकेश गौतम एवम गुरदास जोशी ,चारों मंडल के आई टी एवम् सोशल मीडिया प्रभारी,जिला के सभी पदाधिकारी,मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्टी के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का अपनी संबंधित पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार जताया है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिला की सभी पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!