ब्रेकिंग:विष्णुदेव साय होंगे होंगें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नेता पहली बार ही विधायक बने हैं। विजय शर्मा जहां पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव सांसद रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि, सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।

बॉक्स

नेता प्रतिपक्ष ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के फैसले जो सराहनीय बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय के अनुभव एवं निष्ठा का भरपूर लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!