आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा आनी मंडल ने की ग्राम केन्द्रों के अध्यक्षों की बैठक

Spread the love

आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा आनी मंडल ने की ग्राम केन्द्रों के अध्यक्षों की बैठक

तूफान मेल न्यूज,आनी

वीरवार को भाजपा आनी मंडल के ग्राम केंद्र प्रमुखों तथा मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री की बैठक मंडल के अध्यक्ष योगेश भार्गव की अध्यक्षता में विश्राम गृह आनी मे आयोजित की गई।
इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा . विधायक आनी लोकेंद्र कुमार तथा प्रभारी आनी मंडल नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संसदीय क्षेत्र मंडी के आईटी संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि बैठक में परिचय की दृष्टि के साथ आगामी लोकसभा चुनावों पर चिन्तन किया गया तथा अपने बूथ व ग्राम केन्द्र को कैसे मजबूत किया जाए इस पर गहनता से सुझाव तथा निर्देश दिए गए।
विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा आनी मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

बैठक में मण्डल महामन्त्री योगेश वर्मा. नरोतम ठाकुर. मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर. महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शशि मल्होत्रा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर.जीवन चौहान. टीडी शाह.तथा सुनील वर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!