नई कोठी में विराजमान हुए अधिष्ठाता देव श्रीबड़ा छमांहू


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

काष्ठ कला में फगबाना में बना भव्य मंदिर
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। सराज घाटी के अधिष्ठाता देवता देव श्रीबड़ा छमाहूं आज अपनी नई कोठी में विराजमान हुए हैं। चार छमाहूं की मौजूदगी में देव श्रीबड़ा छमाहूं भव्य कोठी में विराजमान हुए। यह अठारह देउल में फगवाना कोठी के नाम से प्रसिद्ध है।
उप मंडल बंजार के फगवाना गांव में काष्ठ कला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को सैंकड़ो लोगों की उपस्थित में देवता बड़ा छमांहू मंत्रोच्चारण के साथ नए मंदिर में विराजमान हुए। दो पंचायत के हारियानों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई राशि से इस मंदिर का निर्माण किया गया है।

मंदिर की बनावट को अद्भुत काष्ठ कला से निर्मित किया गया हैं। देवता छमांहू को समर्पित यह मंदिर फाटी के प्रमुख मंदिरों में से एक होगा। शुक्रवार को मंदिर में आसपास के दस देवी देवताओं को भी प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया था। इस सुंदर और भव्य मंदिर में आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन धर्म की प्रेरणा मिलेगी। मंदिर निर्माण और कायाकल्प को जहां मंदिर के प्रमुख कारकूनन ने बीड़ा उठाया वहीं देव समाज से जुड़े लोगों का भी काफी बड़ा योगदान रहा है। देवता के कारदार मोहन सिंह ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद यह मंदिर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि देव श्रीबड़ा छमांहू का यह भव्य मंदिर आने वाले समय में आस्था का केंद्र बनेगा। जबकि दीवारों पर हिंदू भगवान और देवियों की मूर्तियों के अलावा हिंदु प्रतीकों का विवरण किया गया है। देवता कमेटी के सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, इसके लिए देवी देवता से दुआएं मांगी गई थी । मंदिर के भीतर गर्भ गृह में हिंदू देवताओं के विभिन्न अवतारों को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह भव्य मंदिर प्राकृतिक आपदाओं से हजारों वर्ष तक कैसे सुरक्षित रहे इसके लिए देव समाज से जुड़े लोगों व तमाम श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं से आशीर्वाद व कृपा दृष्टि बनाए रखने की दुआएं मांगी। उन्होंने बताया कि कारीगर किसी भी समुदाय का हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। मंदिर की बनावट अद्भुत व नक्काशी दमदार होनी चाहिए। मंदिर के पुजारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि देव श्रीबड़ा छमांहू ने तमाम श्रद्धालुओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!