एक ऐसा कैफे जहां जरुतमंदों को है मुफ्त भोजन की व्यवस्था

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,मणिकर्ण। देवभूमि कुल्लू में एक ऐसा भी कैफे हैं जहां जरुतमंदों को मुफ्त भोजन की व्यवस्था रहती है। जरूरतमंदों को दिन 2 बजे से लेकर 6 बजे तक निशुल्क खाना परोसा जाता है। यह कैफे मणिकर्ण के शांगणा में मणिकर्ण-बरशेनी मार्ग पर है।

हालांकि विशेष दिनों में देवभूमि में कई स्थानों पर लंगर लगते हैं और दानी सज्जनों द्वारा भोजन,खीर व हलवा आदि परोसा जाता है लेकिन यह पहला एक ऐसा कैफे हैं जहां हर दिन जरुतमंदों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इस कैफे का संचालन स्थानीय निवासी निरत सिंह कर रहे हैं। निरत के अनुसार जरूरतमंद लोगों की भूख मिटाना सबसे बड़ा धर्म है और उसे यह काम करते हुए सकून मिलता है और खुशी महसूस होती है कि उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता करके पुण्य कमाया है।

निरत सिंह ने बताया कि इस घाटी में बेतहाशा पर्यटक व मजदूर आते हैं। इसी बीच बहुत सारे लोगों को कई प्रकार की परेशानियां भी हो जाती है। इसी लिए उन्होंने यह नेक कार्य शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!