प्रियंका गांधी पहुंची हिमाचल, भुंतर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल पहुंच गई है। भुंतर एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस बार बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है , उसका जायजा लेने प्रियंका गांधी यहां आई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी हिमाचल के चार जिले सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा कर रही है। सबसे पहले प्रियंका गांधी सुवह भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां से कुल्लू,मनाली के लिए रवाना हुई। मनाली से पंडोह और वहां से सोलन पहुंचेगी।

बता दे कि आपदा के दौरान तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी ने हिमाचल आने की कोशिश की थी। लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण वह नहीं आ सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!