हजारों भक्तों संग खेलेंगे फूलों वाली होली
तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। उमंग कृष्णा उत्सव समिति इस बार 12 वा राष्ट्रीय होली उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रदर्शनी मैदान ढालपुर कुल्लू में मानने जा रही हैं। भगवान कृष्ण की बाल रूपी मूर्ति को ढालपुर मैदान लाया जाता हैं। यह शोभा यात्रा नेहरु पार्क सरवरी से शुरू होती हैं इसमें श्रद्धा से कई लोग इसमें समलित होते है। वहीं उत्सव में शामिल होने के लिए मेहमान देवता नगवाईं से हड़िंबा पुत्र देवता घटोत्कच भी ढालपुर मैदान में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचते हैं। उमंग कृष्णा उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि बाल रूपी भगवान कृष्ण शोभा यात्रा के साथ ढालपुर पहुंचेगी। जहां देवी-देवताओं के आह्वान के साथ फूलों वाली होली खेली जाती हैं । कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से अनुमति ले ली गई है बाकी तैयारी पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव पहले छोटी होली को होता था लेकिन कुल्लू में छोटी और बड़ी होली का अपना महत्व हैं लोग अपने परिवार व ईष्ट देवता के साथ होली खेलते है। सबका ध्यान रखते हुए यह उत्सव बड़ी होली के बाद मनाया जाता है ताकि लोग इस उत्सव में आ सके। यहां वो लोग अधिक संख्या में आते हैं जो रगों की होली से दूरी रखते हैं और फूलों से होली खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों का प्यार और भगवान के प्रति अपनी आस्था हैं जो इतने वर्षों से लोग हर बार भारी संख्या में आते हैं। प्रदेश सरकार का उन्होंने आभार जताया कि कोरोना समय में जो लोगों पर उत्सव करवाने के लिए केस हुए थे उन्हे सरकार ने वापिस लिया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की इसबार होली के दिन महिला दिवस भी हैं जिस मौके पर जिला में महिला जिला अधिकारियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
8 मार्च को ढालपुर पहुंचेंगे भगवान श्रीकृष्ण
