तूफान मेल न्यूज, रोहडू।
प्रदेश में भारी बारिश के साथ तबाही का दौर लगातार जारी है। एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहडू में बादल फटने से 3 लोग लापता हो गए हैं।

बादल फटने की घटना के बाद रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू के लैला के जगोटी गांव में बादल फटने के बाद आए सैलाब में एक मकान ढह गया।
इससे रात में घर पर सो रहे तीन लोग दब गए। अभी तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि जगोटी निवासी रोशन लाल उनकी पत्नी भागा देबी लैला में ढाबा चलाते थे

बीती रात उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ में था। रात में लैला खड्ड में आए फ्लैश फ्लड में ढाबा और उसके साथ उनका कमरा भी बह गया। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ जेसीबी की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।