तुफान मेल न्यूज,कुल्लू
देखें वीडियो,,,,,,,,
अर्जुन ‘सेव अर्थ’ फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था के रूप में न केवल पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रही है, बल्कि सामाजिक चेतना और रोजगार उन्मुखी क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रही है। निर्देशक व मेंटर ब्रजेश पठानिया के नेतृत्व में यह संस्था अब उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

इसी क्रम में संस्था द्वारा मास्टर ट्रेनर कविता के कुशल संचालन में पाइन नीडल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र के बांधल गांव में किया जा रहा है।

कविता, जो राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हैं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

संस्था की जानकारी के अनुसार, भविष्य में हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण में भाग ले रही कुछ महिलाओं ने बताया, “हमें पहले कभी ऐसा प्रशिक्षण नहीं मिला था।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें आत्मविश्वास मिला है और भविष्य में वे स्वयं कुछ करने के लिए प्रेरित हुई हैं।संस्था का उद्देश्य प्रदेश के हर कोने में रोजगार के अवसर बढ़ाना और विशेष रूप से महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इसके लिए संस्था पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।