महिला मंडल कराणा ने चलाया सफाई अभियान दी स्वच्छता की प्रेरणा

Spread the love

ऋषव शर्मा, आनी

स्वच्छ भारत मिशन ककरने की दिशा में महिला मंडल कराणा ने एक सराहनीय कदम उठाया है। महिला मंडल की सदस्यों ने गांव की बावड़ी और रास्तों की साफ सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान के तहत उन्होंने न सिर्फ गंदगी हटाई बल्कि आसपास के लोगों को भी जागरूक भी किया कि वे अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें।

महिला मंडल कराणा की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर गांव और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है, और यह जिम्मेदारी हर नागरिक की है। बबीता शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे घर और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।सफाई अभियान में महिला मंडल की सक्रिय सदस्यों मंजू देवी, मंजू शर्मा, शिवाली शर्मा, कामिनी शर्मा, कमलेश शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता देवी, सुषमा और कला देवी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!