तुफान मेल न्यूज, निरमंड
जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में आज एक भालू के हमले में दो महिलाएं, भीमा देवी और अंजू देवी, घायल हो गईं। यह घटना लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास की है जब दोनों महिलाएं जंगल में मेंहदी और लकड़ी इकट्ठा करने गई थीं।

घटना के बाद, प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें निरमंड अस्पताल लाया गया। एक महिला को गंभीर चोटें आने के कारण रामपुर खनेरी के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले की सूचना पूर्ण ठाकुर, जो चायल वार्ड के जिला परिषद सदस्य हैं, ने तुरंत वन विभाग, पुलिस और प्रशासन को दे दी है।