तूफान मेल न्यूज,मनाली।हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि होटल वी सागर, सिमसा के लीजर ने उसके साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए और उसे डराया व धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 42 वर्षीय आरोपी पारस कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार सवर्ण जयंती पुरम गाजियाबाद उतर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस थाना मनाली में 11.03.2025 को अभियोग संख्या 28/25 दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(j), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पारस कुमार को 12.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है और उसे आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड़ हासिल किया जाएगा।यह मामला एक बार फिर से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की ओर ध्यान दिलाता है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
रेप: होटल के लीजर ने महिला के साथ किया जबरन दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
