तुफान मेल न्यूज, कुल्लू. भुट्टिको के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि प्रेमलता ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकती है।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी अपने संबोधन में महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भी एक महिला रह चुकी है.

इस अवसर पर महिला बुनकर कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया और महिलाओं ने सुरलें गाने गाए व पारंपरिक नाटी डाली।