भाजपा द्वारा जिला के नव गठित 12 में से 11 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा :अरविंद चंदेल

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि जिला कुल्लू के अंतर्गत पड़ने वाले  नव गठित मंडलों  12 मंडलों  में से 11 मंडल अध्यक्षों की विधिवत् घोषणा कर दी है।नई व्यवस्था के अंतर्गत मनाली  विधान सभा के अब मनाली और नगर दो मंडल होंगे,कुल्लू विधान सभा के कुल्लू सदर,भुंतर व मणिकर्ण तीन मंडल होंगे।बंजार विधानसभा के सैंज, बंजार,मंगलौर व बजौरा सहित चार मंडल होंगे ।

आनी विधानसभा के अब तीन मंडल आनी,निरमंड सहित दलाश मंडल होंगे। नई व्यवस्था के अंतर्गत मनाली विधान सभा के दो मंडलों मनाली से जोगिंदर मेहरा को तथा नगर मंडल से ठाकुर दास को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। कुल्लू विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले तीन नवगठित मंडलों में भुंतर मंडल से राजेश ठाकुर,मणिकर्ण से संजीव शर्मा संजू पंडित  को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

बंजार विधान सभा क्षेत्र के चार मंडलों में सैंज मंडल से अमर ठाकुर बंजार मंडल से घनश्याम ठाकुर, मंगलौर मंडल से डावे राम,तथा बजौरा मंडल से परमानंद ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। आनी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले तीन नवगठित मंडलों में आनी  से वेद ठाकुर,दलाश से विवेक बर्मा तथा निरमंड से नरोतम ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कुल्लू के मंडल अध्यक्ष की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी मंडल अध्यक्षों को नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।और आशा की है कि सभी भविष्य में अपने अपने मंडलों में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!