तुफान मेल न्यूज, आनी
आनी हादसे को लेकर क्या बोली डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश,देखें वीडियो
आनी के शकैलड़ में बस हादसे में घायल और मृतकों को प्रशासन ने जारी की फौरी राहत
प्रात करीब 11.30 बजे पेश आए हादसे में 3 लोगों की हुई मृत्यु, दर्जनों घायल
तुफान मेल न्यूज, आनी.
आनी के शकैलड़ में मंगलवार प्रात: पेश आए बस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को आनी उपमंडल प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। इसके अलावा घायलों को 5-5 हजार रुपए की राहत राशि वितरित की गई। तहसीलदार आनी भीमसिंह नेगी की अगुआई में प्रशासन ने राहत राशि बांटी।
बस नं. एचपी 65 4768 निजी बस मंगलवाल सुबह करसोग से आनी आ रही थी और शकैलड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। चालक समेत बस में 42 लोग सवार थे। इसमें तीन लोग चालक दीनानाथ पुत्र भूतेश्वर गांव बाउरी, तहसील करसोग जिला मंडी, केशव राम पुत्र कांशी राम गांव टिप्पर, डाकघर कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू और गुलशन पुत्र सुरेश कुमार गांव कटोली, डाकघर कंडूगाड तहसील आनी, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। अन्य सभी सवारियों में से कुछ को गंभीर और कुछ को सामान्य चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में योगदान दिया। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल आनी लाया गया जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। देर शाम 6 बजे तक 25 से ज्यादा घायलों को रामपुर अस्पताल और आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जिन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं उनका इलाज सिविल अस्पताल आनी में चल रहा है।
तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने इस दौरान कहा कि प्रशासन ने हादसे की सचूना मिलते ही घटना स्थल का रुख किया। सभी विभागों के समन्वय से बस में सवार लोगों दुर्घटना के पश्चात रेस्क्यू किया गया। हादसे में मारे गए लोगों को फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।