सरकार के दो वर्ष के खिलाफ प्रदेश भर में होंगें धरने
तूफान मेल न्यूज कुल्लू।
देखें वीडियो ,,,,,,
सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। यह सरकार पूरी तरह से निक्कमी सरकार रही है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार किस बात का जश्न मना रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में सुक्खू सरकार के दो वर्ष के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरने प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह दो वर्ष आजतक के इतिहास में सबसे निकम्मे,असफल व सबसे नाकामयाब रहे हैं। हर मोर्चे पर सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि अरे सुक्खू भाई जश्न किस बात का काम तो धेले का नहीं किया बस विकास कार्यों व संस्थानों को बंद करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता के लिए सुक्खू का खजाना खाली है,हर वक्त खजाना खाली का रोना रो रहे होते हैं लेकिन अपने मित्रों व सीपीएस पर करोड़ों बहा रहे हैं। जो उनके मित्र आज तक पंच नहीं बन पाए है उन्हें कैबिनेट रैंक दिए गए हैं। सीपीएस को भी कैबिनेट रेंक देकर जनता का पैसा लुटाया है और अब सीपीएस को बचाने के लिए भी सरकारी धन का कोर्ट ख़र्चज में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को जो भाजपा सरकार ने सुविधा दी थी उन सबको आपने छिना है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार सिर्फ दोस्तों को लाभ देने बाली सरकार है।

महिलाओं को 1500 का लालच देकर ठगा। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा। रोजगार तो दूर 20 हजार आउटसोर्स निकाले,51 इंजीनियर निकाले। हर स्तर पर भर्ष्टाचार को बढ़ावा दिया। हिमाचल की जमीन को ओने पौने दाम में बेचने का प्रयास किया। हिमाचल के 18 होटल बंद करने की साजिश की। ताकि अपने मित्रों को यह होटल दिए जा सके। कभी कहते हैं टॉयलेट पर टैक्स लगाएंगे,हिमाचल पथ परिवहन में छोटे मोटा समान भेजना होता है तो उसका भी किराया लिया जा रहा है।

जयराम ठाकुर सरकार ने कहा था ग्रामीण क्षेत्र में जो पानी के कनेक्शन लगेंगें वोह मुफ्त लगेंगें लेकिन सुक्खू सरकार ने यहां भी 100 रुपए कनेक्शन कर दिया है। हिम केयर व आयुष्मान योजना चलाई थी लेकिन सुक्खू सरकार ने सभी एनपेनल अस्पतालों में यह सुविधा बंद कर दिया है। सहारा योजना भी बंद कर दी है। सरकारी स्कूलों में मुफ्त बर्दी देते थे यह बर्दी भी बंद कर दी है। बागबानों को दी जाने बाली सभी सुविधा बंद कर दी है। सरसों तेल 25 रुपए मंहगा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जो जश्न मना रही है उसके विरोध में पूरे प्रदेश में अलग-अलग दिन जोरदार धरना प्रदर्शन होंगें। कुल्लू में यह धरना-प्रदर्शन 7 दिसंबर को होगा।