यशपाल ठाकुर तूफान मेल न्यूज
आनी 2 दिसंबर देवभूमि आउटर सिराज के हर गांव हर क्षेत्र में देव देवताओं के भव्य प्राचीन मंदिर स्थल मौजूद है। बुच्छेर् तराला के प्रसिद्ध तराली नाग देवता के प्रति अपार आस्था है। गांव तराला में देवता तराली नाग की भव्य कोठी का जीर्णोद्धार किया गया। तराली नाग देवता के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मनाया जायेगा।

मंदिर कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह कायत कारदार दौलत राम,चुनीलाल ने बताया की बुधवार 4 दिसंबर को शुभारम्भ,देवता प्रवेश,पाची प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। हर दिन हवन,आरती,एवं रात्रि जागरण आदि कार्यक्रम होंगे। 8 दिसंबर को प्रात 7 बजे पूजा,8 बजे शिखा पूजन,पूर्णाहुति एवं विशाल भड़ारा आयोजित किया जाएगा। आउटर सिराज सहित प्रदेश भर के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस आयोजन बारे तैयारी पुरी कर ली गई है। देव परम्परा अनुसार धार्मिक आयोजन पुरा किया जाएगा।