तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में परिधि गृह कुल्लू में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जिला भाजपा पदाधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया।पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन सिंह प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद इस स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की पोती और प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह की बिटिया की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस अवसर पर परिधि गृह कुल्लू में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी अनौपचारिक बैठक की।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी में हो रहे संगठनात्मक चुनाव के साथ साथ पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की। जिला पदाधिकारियों संग सामूहिक छायाचित्र के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजा रूपी पैलेस सुल्तान पुर रवाना हुए।

परिधि गृह में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अर्चना कुमार,मीना ठाकुर, राहुल सोलंकी,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा,तरुण विमल,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरव भारद्वाज,रुक्मणि जोशी,रविंद्र पाल,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी,जिला सचिव नैना शर्मा,नारा ठाकुर, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनेश ठाकुर,कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बिमला ठाकुर सहित जिला के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।