तुफान मेले न्यूज, कुल्लू
कुल्लू जिला में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत अभी तक कुल्लू जिला के चारों मंडलों मनाली,कुल्लू,बंजार व आनी के अंतर्गत 1200 सक्रियसदस्यों का सत्यापन हो चुका है। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने दी। जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि जिला में सक्रिय सदस्यता अभियान 15 नवम्बर से चल रहा था।

25 नवम्बर तक जिला के चारों मंडलों से 1200 सक्रिय सदस्यों का जिला स्तरीय सत्यापन कमेटी द्वारा किया जा चुका है। जिला स्तरीय सत्यापन कमेटी में जिला भाजपा महामंत्री बलदेव महंत,जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित जिला भाजपा सचिव सुनील कारवा शामिल थे। जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि सत्यापित जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यों की सूची शीघ्र ही भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला भेजी जाएगी।

जिला भाजपा कार्यालय में आज जिला स्तरीय संविधान दिवस का भी आयोजन किया किया गया। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मुख अतिथि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान के लिए कार्यों को याद किया इस अवसर पर जिला महामंत्री बलदेव महंत,जिला महामंत्री अमर ठाकुर पूर्व जिला महामंत्री जोगिंदर शुक्ला,कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चन्द,आनी मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव,जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे