तुफान मेल न्यूज, सिरमौर
जिला सिरमौर के शिलाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक मां ने अपनी जान देकर अपने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को नया जीवन देकर इस दुनिया से चली गयी है. इस माँ ने अपने तीन वर्षीय मासूम की जान बचाई और इस दुनिया से चली गयी. मृतका की पहचान 28 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार महिला अनु अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ घास काटने गई थी। इसी बीच रंगड़ों ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।हमला होता देख अनु ने अपने सिर पर पहना ढाटू उतार बच्चे के सिर पर डाल दिया।

इसके साथ-साथ वह अपने बेटे के साथ लिपट गई। इसके बाद रंगड़ों ने महिला पर हमला कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति चतर सिंह ने महिला व बच्चे को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद वह महिला को नहीं बचा सका। लिहाजा बच्चे को तुरंत मदद मिल गई।हादसे के बाद महिला को शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में देखते हुए उसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया, बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पंचायत की पंचायत प्रधान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने बच्चे का जीवन बचा लिया, लेकिन रंगड़ों के हमले से महिला की मौत हो गई।