तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार में रहे पूर्व बागवानी मंत्री एवं वर्तमान में ऑल इंडिया पंचायत परिषद के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने प्रैस वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में रही महिला कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्षा हिमाचल प्रदेश के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्र वधु सत्या परमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री राम लाल ठाकुर की पुत्री सत्या परमार का निधन 70 वर्ष की आयु में हुआ क्योंकि सत्या परमार कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।

पूर्व बागवान मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने परम पिता परमेश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और इस असहनीय दुःख की घड़ी में संपूर्ण परिवार को अपूर्णीय क्षति को हुए सहन करने की शक्ति प्रदान करे और प्रार्थना की इनकी पवित्र आत्मा को परम पिता परमेश्वर अपने चरणों में स्थान दे, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ट नेत्री एवं उपाध्यक्षा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशका प्रेम लता ठाकुर ने भी इनके निधन पर गहरा शोध व्यक्त किया और संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सत्या परमार ने हिमाचल प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की मुहिम में अपनी अहम भूमिका निभा कर प्रदेश की महिलाओं की आवाज को बुलन्द किया था, इस शोक सभा के मौके पर हिमाचल प्रदेश सेवा दल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य धनी राम, जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत, हिमाचल प्रदेश सहकारिता संघ के प्रदेश सचिव ओम चंद, वेली राम, देवी सिंह, द्वारका ठाकुर, रमेश ठाकुर आदि ने सत्या परमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी पवित्र आत्मा की शांति की प्रार्थना की