तुफान मेल न्यूज, नाहन
हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू एवं पूर्व विधायक कुश परमार की धर्मपत्नी सत्या परमार के निधन का समाचार है। वह करीबन एक वर्ष से अस्वस्थ चल रही थी। आज डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू एवं पूर्व विधायक कुश परमार की धर्मपत्नी सत्या परमार 70 वर्ष की थी। कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष रही सत्या परमार हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे ठाकुर रामलाल की पुत्री थी जो हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रही।