देखें वीडियो,,,,, कांग्रेस हाईकमान के आदेशानुसा प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग करने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह क्या बोली

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, शिमला

देखें वीडियो,,,

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव करते हुए प्रदेश पूरी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देना है। उन्होंने कहा कि कई पदाधिकारी सक्रिय नहीं थे,

जिससे संगठन की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी।प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से चर्चा के बाद इन निष्क्रिय नेताओं को हटाने की सिफारिश की थी। इसके समर्थन में उन्होंने एक संयुक्त पत्र भी हाईकमान को सौंपा था, जिसमें संगठन में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। अब नई कार्यकारिणी में केवल उन नेताओं को शामिल किया जाएगा, जो संगठन के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प रखते हैं।’वन मैन, वन पोस्ट’ पर रहेगा फोकसप्रतिभा सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी में वन मैन, वन पोस्ट की नीति को लागू किया जाएगा। उनका मानना है कि एक व्यक्ति को एक ही पद पर रहकर पार्टी के कार्यों में योगदान देना चाहिए, जिससे संगठन में ज्यादा कार्यक्षमता आएगी। वह पहले भी इस सिद्धांत की हिमायती रही हैं और अब इसे लागू करना जरूरी समझती हैं।

कांग्रेस के इस कदम को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत देखा जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रही हैं, और जल्द ही सक्रिय तथा निष्ठावान नेताओं की नई टीम के गठन का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा जाएगा।यह बदलाव कांग्रेस की ओर से संगठन को नई दिशा देने और हिमाचल में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!