तुफान मेल न्यूज, शिमला
शिमला में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की बिना बताए घर से निकली थी। जानकारी के अनुसार एक युवक ने बहला-फुसला कर पीड़ित लड़की को अपने पास बुलाया। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो दोषी के घर पहुंचे।

इसके बाद लड़की ने माता पिता को आप बीती सुनाई। वहीं, पीड़ित लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी।पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और शिमला में सैलून में काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।