विद्या नेगी होगीं प्रदेश की महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रभारी,अल्का लांबा ने की नियुक्ति

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कन्वीनर विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश राज्य में महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को कामयाबी से आगे बढ़ाने पर महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्हें प्रभारी नियुक्त किया है।

अल्का लांबा ने अपने नियुक्ति पत्र में कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपको हिमाचल प्रदेश राज्य की महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

मुझे विश्वास है कि आप महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पूरे मन से समर्पित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!