अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण है अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ का शिविर

Spread the love

पूजा-अर्चना से भक्तिमय हो उठा है ढालपुर मैदान ,,,हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान के भजनों व जयकारों से अठारह करडू की सोह हुयी गुंजायमान

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण रहने वाले अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ का शिविर भक्तिमय हो उठा है। देवता के अस्थाई शिविर में सुबह से शाम तक घाटी के आराध्य देव अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। प्रात: के समय ही भगवान रघुनाथ जी की षोडशोपचार के बाद भव्य श्रृंगार किया गया तथा राम सीता, हनुमान व नरसिंह भगवान ही विधिवत तरीके से पूजा की गई। यह ऐतिहासिक व पुराण संगत पूजा भगवान राम जी के कारदार अठाहर करड़ू के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह तथा रघुनाथ जी के मंदिर के पुजारियों द्वारा वेद मंत्रों के माध्यम से की गई, उस समय हजारों की संख्या में ऐतिहासिक मैदान के अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के भव्य दर्शन किए।

यह ऐतिहासिक व पुराणसंगत पूजा भगवान राम जी के कारदार अठाहर करड़ू के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह तथा रघुनाथ जी के मंदिर के पुजारियों द्वारा वेद मंत्रों के माध्यम से की गई, उस समय हजारों की संख्या में ऐतिहासिक मैदान के अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के भव्य दर्शन किए। प्रात: कालीन पूजा के साथ मंदिर में दर्शनों के लिए आए हुए हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान के भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। अस्थायी शिविर में रघुनाथ जी के समक्ष यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। पूरे दिन भगवान की सात आरतियां उतारी गईं, जो कि दशहरे के सात दिन तक रोजाना उतारी जाएगी। दिन में नरसिंह भगवान द्वारा राजा के अस्थायी शिविर में भोजन किया जाता है तथा रात को भगवान के शिविर में चंद्राउली नृत्य कुछ विशेष लोगों द्वारा किया जाता है।

यह सभी कार्यक्रम या रस्में दशहरे के अंतिम दिन तक इसी प्रकार चलती रहेंगी। रघुनाथ के शिविर में दिनभर दशहरा देखने आए देश-विदेश के पर्यटकों का आना जारी रहा। पुरातन भारतीय संस्कृति को देखने के लिए अमरीका, लंदन व कनाडा इत्यादि देशों के पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आ रहा था।दशहरे में पहुंचे सैंकड़ों देवी देवता भगवान रघुनाथ के शिविर में पहुंच कर शीश नवा रहे हैं। हर रोज जैसे ही दर्जनों देवी-देवता भगवान रघुनाथ जी कि शिविर में शीश नवाने को पहुंच रहे हैं। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह तथा पुजारियों द्वारा वेद मंत्रों के साथ की जा रही पूजा में ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है।

पूरा ढालपुर मैदान देव वाद्य यंत्रों से थाप से गूंज उठता है। बहरहाल, सैंकड़ों देवी-देवताओं की उपस्थिति में भगवान रघुनाथ का शिविर भक्तिमय हो उठा है। वहीं शाम के समय महिलाएं भजन कीर्तन कर रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर में कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!