तुफान मेल न्यूज शिमला.
शिमला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कैदी की पहचान लवकुश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। कैदी की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है।चप्पा-चप्पा छानने में जुटी पुलिसकैदी को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं तवी मोड़ के जंगल में चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। पुलिस ने जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी कर दी है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपी जिले से बाहर भागने में कामयाब न हो पाए। हालांकि देर रात तक कैदी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है।कैदी की तलाश जारीएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है