ब्रेकिंग:झाबे राम ठाकुर बने व्यापार मंडल सैंज के प्रधान,प्रेस क्लब के भी हैं अध्यक्ष

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,सैंज। झाबे राम ठाकुर सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष बन गए हैं। वे सैंज प्रेस क्लब के भी अध्यक्ष हैं।

अब वे प्रेस क्लब के साथ-साथ व्यापार मंडल की कमान भी संभालेंगे। शुक्रवार को व्यापार मण्डल का वार्षिक अधिवेशन प्रधान खेवा राम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आम सभा में कार्यकारिणी को भंग कर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से झाबे राम ठाकुर को प्रधान चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमल देव को चुना गया है इसके अलावा लगन चंद , बिना देवी, नटराज शर्मा , गुमत राम को उपाध्यक्ष की जिमेदारी दी गई है।

महासचिव के पद पर लीलाधर चौहान चयनित हुए है। कोषाध्यक्ष पद के लिए बुद्धि सिंह ठाकुर को चयनित किया गया है। पवित्रा देवी, रोहित कुमार, निधि सिंह ,केहर सिंह को सचिव का दायित्व सोपा गया है। राजू शेरपा, रेनू ठाकुर, बिक्की , चंद्रा मणि सह सचिव बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी की जिमेदारी दीवान नेगी तथा राकेश ठाकुर सह मीडिया प्रभारी होंगे। दर्शन पोर्ले, बबलू मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। यादव देव शर्मा तथा बलदेव ठाकुर प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। खेबा राम काईथ को मण्डल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है । मुख्य सलाहकार योगेंद्र पाल शर्मा, हरि राम राम चौधरी बनाए गए हैं। देवेंद्र शर्मा को सलाहकार बनाया है। इसके अलावा प्रेम सिंह, चमन लाल, रोशन चौहान, शेर सिंह, पूर्ण चंद, बलवीर राणा, हुकमी राम, खेम चंद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव निर्वाचित प्रधान झावे राम ठाकर ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों की सुविधाओं को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार के सुदृढ़ीकरण को लेकर नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। बाजार को सबच्छ व सुंदर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। व्यापार मंडल की पूर्व में चलाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा तथा नई योजनाओं पर भी सभी के सुझावों के अनुसार काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!