महिला मंडल कण्डा खमारला ने छेड़ा सफ़ाई अभियान


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज,आनी:- आनी खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चवाई के गाँव कंडा खमारला के महिला मंडल की महिलाओं ने खंड विकास विभाग के निर्देशानुसार 14 सितंबर से एक अक्तुबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रबार को प्रधान हँसा वर्मा की अगुवाई में गाँव शमशर के रास्तों, नालियों, के अलावा देवता शमशरी महादेव मन्दिर परिसर की साफ सफ़ाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

महिला मण्डल की प्रधान हँसा वर्मा ने बताया कि उनका महिला मण्डल स्वच्छता अभियान, नशा निवारण, पौधरोपण सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग ले रहा है। प्रधान ने कहा कि समाजिक कार्य में महिला मंडलों की अहम भूमिका होती है।

गांव की मेहनती महिला अपने परिवार का पालन पोषणए बच्चों को शिक्षित करना, समाजिक कार्य में बढ़चढ़कर भाग लेने के अलावा गांव की महिला आंगनबाड़ी से लेकर राष्ट्रपति पद तक काम कर रही है। हँसा वर्मा ने कहा कि आज के युग में गांव की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर उनके साथ महिला मंडल की पदाधिकारी कमला देवी, मीरा देवी, डिंपल, सुनीता, आशा रानी, कांता, जय देवी, मनोरमा, पदमा देवी, प्रतिभा, दीपा देवी, चंद्री, गायत्री, नर्वदा, कुसुम लता, नितिका, तथा रंजना आदि सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!