सदस्यता अभियान पर्व पर भाजपा आनी मंडल प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य – आशीष शर्मा


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज,आनी विश्व की एक पार्टी नंबर पार्टी है भाजपा, इसके संगठन पर्व में हर बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को बनाए पार्टी का सदस्य सशक्त भाजपा और विकसित भारत के संकल्प के साथ संगठन पर्व 2024 की भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यशाला होटल एम एंड एम हरीपूर में आयोजित हुई।

सबसे पहले त्रासदी में अपनी जान गवा चुके मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात कार्यशाला को शुरू किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष योगेश भार्गव ने की । कार्यशाला में मुख्य वक्ता मंडी लोकसभा क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने संगठन पर्व में हर बूथ पर पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का आव्हान किया।

सदस्यता अभियान पर्व के आनी मंडल संयोजक व प्रभारी नवल नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 1 सितम्बर 2024 से शुरू होने वाले इस प्राथमिक सदस्यता अभियान (जिसका पहला चरण 30 सितंबर तक चलेगा व दूसरा चरण 1 से 15 अक्टुबर तक चलेगा) मे सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायें। पार्टी के इतिहास पर प्रकाश ड़ालते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।

आगामी 1 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी जी इस अभियान का शुभारंभ करेंगे | वही मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। चैरेवेती-चैरेवेती मंत्र के साथ हमें संगठन पर्व चलाना है। हम जिस बूथ पर है, उस बूथ को जिलें में प्रथम लाने का प्रयास करें। मंडी संसदीय क्षेत्र के आईटी संयोजक आशीष शर्मा ने सदस्यता अभियान को कैसे करना है ? इसकी विस्तार से जानकारी एलईडी स्क्रीन पर दी। आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान में जिला एवं मंडल में 4 सदस्यीय टोली बनाई गई है जो कि सदस्यता अभियान में समन्वय बनाने का कार्य करेंगी। सदस्यता अभियान 3 चरणों में होगा। हमारे सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों सबके लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये है। आनी मंडल का लक्ष्य 2900 हजार सदस्य बननाने का है । इसी प्रकार जिला स्तर पर अलग लक्ष्य दिया गया है।इस उपलक्ष्य पर मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, नरोत्तम ठाकुर वरिष्ठ नेता गंगाराम चंदेल, पंचायत समिति निरमंड के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, रत्न भारती सहित सभी बूथ, ग्राम केंद्र, मंडल, जिला, प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!