आनी के नए बस अड्डा के समीप वन मंडल आनी ने मनाया वन महोत्सव
तूफान मेल न्यूज , आनी
पर्यावरण संरक्षण समाज के सभी वर्गों की सामूहिक जिम्मेदारी है, विशेष तौर पर युवा पीढ़ी को इसके संरक्षण के लिए तत्पर रहना चाहिए। आनी के नए बस अड्डा के समीप वन मंडल आनी की ओर से मनाए गए वन महोत्सव के मौके पर सिविल जज/न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) विशाल तिवारी ने यह बात कही।

उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों और विभिन्न महिला मंडल की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि इसके संरक्षण की मुख्य जिम्मेदारी भी इन्ही के कंधों पर है।

उन्होंने वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि विभाग ने बस अड्डा के समीप पड़ी खाली भूमि को वन वाटिका के लिए चुना .क्योंकि भूमि का यह टुकड़ा बंजर था। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों और आम लोगों से कहा कि इस तरह की भूमि पर अवैध अतिक्रमण होने की संभावना अत्याधिक रहती है।
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होता है तो संबंधित विभाग के ध्यान में मामला लाएं ताकि अवैध अतिक्रमण को हटाकर सरकारी या वन भूमि को संरक्षित किया जा सके