सौरभ पटियाल (फांदी) गंभीर रूप से घा*यल ,मौके पर पहुंची पुलिस, शूटर गिरफ्तार
तुफान मेल न्यूज, बिलासपुर।
जिला बिलासपुर में आज एक गोलीकांड हुआ है जिसमे सेशन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति पर दो बार फायरिंग की गयी है। इसमें घुमारवी का सौरभ पटियाल (फांदी) गंभीर रूप से घा*यल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शूटर को पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी शूटर व्यक्ति का नाम सन्नी गिल पुत्र जिंदर सिंह निवासी किरा मोहल्ला लुधियाना मकान नंबर 1870/9 1 तहसील व जिला लुधियाना पंजाब व उम्र 34 बर्ष को पुलिस ने सशस्त्र पकड़ लिया है। जिस पर गोली चलाई गयी घायल व्यक्ति पेशी के लिए कोर्ट आया था। और कोर्ट के बाहर इस बारदात् को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है..