तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,,
योगा इंस्टक्टर लाचार नहीं सुन रही है सरकार,फिर भी योग करवाने को तैयार
कुल्लू। आयुष विभाग हिमाचल के द्वारा घर-घर तक योगा को पहुंचाने के लिए योगा इंस्टक्टर लगाए गए हैं। लेकिन योगा से समाज को स्वस्थ बनाने बाले यह इंस्टक्टर स्वयं ही कममजोर होते जा रहे हैं। उक्त योगा गुरुओं के लिए सरकार ने आजतक कोई स्थाई नीति नहीं बनाई है। ठेकेदारी प्रथा के तजत यह योगा गुरु घर-घर तक योगा का प्रचार कर रहे हैं। न तो यह कर्मचारी के रूप में आ रहे हैं और न ही आउट सोर्स में। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 की योगा कर्मियों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सभी हेल्थ सेंट्रो में भी इसका अभ्यास कर दिया गया है। सभी योग कर्मी 2022 से लेकर गांव-गांव में जाकर, स्कूलों में अंगनबाड़ी, व पंचायतों में योग करवा रहे हैं। सभी योगा कर्मी दूर दूर जा कर कार्य करते हैं।

योग कर्मीयों का समय दो घण्टों का रखा गया हैं। ये समय औने व जाने में इही समाप्त होता है और पूरा दिन खराब हो जाता है। हमारी सरकार से निवेदन है कि हमारे लिए स्थाई नीतियों बनाई जाए। महिलाओं और पुरुष कर्मीयों का समय भी समान रूप से किया जाए। अध्यक्ष-रमेश ठाकुर सचिव-युब राज पन्ना लाल सुशील कुमार ने कहा कि हमें विभाग साथ मर्ज करें तथा ठेकेदारी की प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।