लाहुल-स्पीति में विखर गया भाजपा का कुनबा,समीक्षा बैठक से कई कार्यकर्ता नदारद


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,केलांग। लाहुल-स्पीती के जिला मुख्यालय केलांग के होटल टशी दिलेग में आयोजित हुई भारतीय जनता पार्टी लाहुल-स्पीति जिला की “समीक्षा बैठक” से स्पीती उपमंडल से भाजपा के कई दिग्गज ईमानदार कर्मठ व समर्पित नेताओं को आज नरारद रहना पडा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आने के लिए घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना ही नहीं दी गई। गोरतलब है कि ईमानदार कर्मठ व समर्पित नेताओं को भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक के बारे में सूचना व अवगत ही नहीं किया गया था। समीक्षा बैठक में आज सभी पन्ना प्रमुख, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों का उपस्थिति अनिवार्य थी। इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भाजपा की विभिन्न समस्याओं और अवसरों पर चर्चा करना, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान और भाजपा के कार्यकर्ताओं के कार्य का मूल्यांकन शामिल करना था। दुर्भाग्यवश भाजपा संगठन की कुछ लोगो की गुटबाजी और गुपचुप गोपनीय समीक्षा बैठक में कई ईमानदार कर्मठ व समर्पित नेताओं के साथ कुछ बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नरारद रहना पडा। जिससे स्पष्ट हो गया है कि लाहुल-स्पीति में भाजपा पूरी तरह से बिखर चुकी है। विधानसभा उपचुनाव में यहां भाजपा की शर्मनाक हार व उसके बाद कार्यकर्ताओं को बैठक में न बुलाने के पीछे क्या राज है यह तो भविष्य के गर्व में छुपा हुआ है लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया है कि जो कुछ भाजपा बची भी है उसमें भी गुटबाजी हावी है। सनद रहे कि यहां पहले ही कांग्रेस नेता रवि ठाकुर को भाजपा में शामिल कर उन्हें उपचुनाव में टिकट देने से ही भाजपा दोफाड़ हो चुकी थी। यहां के अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय के साथ चले हुए हैं। मार्कंडेय ने उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला किया और दूसरे स्थान पर रहकर भाजपा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। अब मार्कंडेय ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठित रखने के लिए लाहुल-स्पीति संघर्ष समिति का गठन किया है। उधर इस स्थिति में भाजपा का कुनबा पूरी तरह से विखरता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!