तूफान मेल न्यूज,मनाली।
विस्तृत समाचार,,
न्यूज अपडेट: बाहंग के पास ब्यास नदी में बही दो पर्यटक महिलाएं
सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने रांगड़ी से बरामद किया एक का शव
तूफान मेल न्यूज,मनाली।
पर्यटन नगरी मनाली में दोपहर बाद बाहंग के पास दो पर्यटक महिलाएं ब्यास नदी में वह गई है। जानकारी मिलने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान शुरु किया। लगभग एक घण्टे के बाद एक महिला का शव रांगड़ी में दिखाई दिया। पुलिस टीम अग्निशमन विभाग के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वशिष्ठ के समीप ब्यास नदी में दो महिलाएं बह जाने की पुलिस को सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पाल सिंह पुत्र तिलक राम निवासी गांव वुढेडा जिला बागपत उप्र अपने परिवार के सदस्यों विजेन्द्र, अभिषेक, ज्योति, काजल, आंचल, विवेक, मीनू व दो साल का बच्चा सहित मनाली घूमने आये थे। शाम करीब 3 बजे वशिष्ठ चौक से नीचे नदी के पास फोटो खींच रहे थे। इतने में अचानक आंचल पुत्री श्रीपाल पता उपरोक्त उम्र 17 साल व मीनू पत्नी अभिषेक (पुत्र पाल सिंह ) उम्र 24 साल फिसल कर ब्यास नदी में गिर गयी जिनकी तलाश की जा रही है । शव निकालने के लिए नगवाई से राफ्ट मंगवाई गई है।