कुल्लू में क्या बोली प्रियंका गाँधी देखें वीडियो,,,,,,


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,,

ढालपुर पहुंची प्रियंका गांधी, याद किए परमार और वीरभद्र

कहा , वीरभद्र राजनीति में प्रेरक थे दोनों महापुरुष

देश में 70 करोड़ युवा घूम रहे बेरोजगार

भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडु का लगाया जयकारा

अटल टनल से नाम हटाया तो कोई बात नही लोगो को आखिर मिली सुविधा

कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के कुल्लू मनाली में स्व नेहरू,स्व इंदिरा गांधी का विशेष प्रेम रहा है और मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां की सुंदरता ने मेरा मन मोह लिया है। हिमाचल प्रदेश की सभ्यता और सुंदरता से देश की राजनीति ने बहुत कुछ सीखा है। हिमाचल देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। सभ्य राजनीति की जब बात होती है तो स्वर्गीय वाई एस परमार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की बात होती है। क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर से राजनीति की और प्रदेश की समस्या को समझा। उन्होंने कहा कि लोगो के जजीवन में कैसे तरक्की लाई जाए यही उनके जीवन मे मकसद रहा है। जनता आज भी सर्वोपरि है और उनकी इच्छा ही सबसे बड़ी होती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भी आज उन्ही नेताओ के आदर्श पर चल रहे है। जब प्रदेश में आपदा आई और सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। तो विक्रमादित्य सिंह ने अपनी जिम्मेवारी निभाई और कभी पीछे नही हटे। विक्रमादित्य सिंह सांसद बनकर भी अपने कर्तव्य से पीछे नही हटने वाले है।बॉक्सप्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन का काम पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के आने से शुरू हुआ और हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। ऐसे में आगामी समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने से छोटे और मध्यम अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। आज 45 साल के दौर में 70 करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे है। यह सब भाजपा की गलत नीतियों के कारण हुआ है। क्योंकि पीएम मोदी की गलत नीतियों ने छोटे कारोबार को काफी नुकसान दिया है। अब पर्यटन का कारोबार भी जीएसटी के कारण प्रभावित हुआ है। जब कोविड के कारण पर्यटन को नुकसान हुआ तो मोदी ने राहत देने की बजाय जीएसटी शुरू कर दी। जिस कारण पर्यटन का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन4 कहा कि आज पीएम मोदी अपने दोस्तों को देश की संपति बेचने में लगे हुए है और उन दोस्तो को वह फायदा देने में जुटे हुए है। जिस कारण केंद्र सरकार के कई उद्यम बंद हुए और देश मे बेरोजगारी बढ़ गई। देश मे सबसे अधिक कोल्ड स्टोरेज अडानी के है और आज सेब का दाम मनमानी से तय किया जा रहा है। आज पीएम मोदी ने बाहरी देशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क कम किया और बागवानी तथा कृषि उपकरणो पर टैक्स बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बड़े उद्योगपति को फायदा मिल रहा है। आज इस परिस्थिति का नतीजा है कि देश मे लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। आज केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर फिर से बेरोजगार युवाओं की लाइन लगा दी है और अगर अग्निवीर शहीद होता है तो उसे शहीद का भी दर्जा नही मिल पाएगा। आज हिमाचल में पुरानी पेंशन लागू की गई है लेकिन केंद्र सरकार उसमे भी खलल डाल रही है। भाजपा की गलत नीतियों से युवाओं का स्वरोजगार भी प्रभावित हो रहा है और आज युवा सेना में भी भर्ती होने से इनकार कर रहा है। क्योंकि उसे पता है कि 4 साल बाद वो घर आकर क्या करेगा और किस तरह से वो अपने परिवार का भरण पोषण करेगा। ऐसे में आम जनता के लिए केंद्र की भाजपा सरकार क्या कर रही है। आज माध्यम वर्ग का परिवार भी रोजी रोटी के संकट से जूझ रहा है। आज देश मे महिलाएं महंगाई से त्रस्त है क्योंकि घर का बजट उन्हें ही संभालना होता है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए और त्योहार सामने आने पर महिलाएं घबराना शुरू हो जाती है। क्योंकि उन्हें पता है कि किस तरह से वो घर का गुजारा कर पाएगी। बॉक्सकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को लाहौल स्पीति से 1500 देने की शुरुआत की है लेकिन भाजपा उसमे भी खलल डाल रही है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद सभी महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। केंद्र में अगर कांग्रेस सरकार आती है तो 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा और केंद्र से इसके लिए 50 प्रतिषत राशि दी जाएगी। देश की संपत्ति आम जनता को लाभ देने में प्रयोग में लाई जाएगी और कृषि उपकरणों से जीएसटी को खत्म किया जाएगा। कृषि उपज का सही दाम मिलने के लिए कानूनी अधिकार बनाया जाएगा। अगर मौसम के कारण कोई फसल खराब होती है तो एक महीने के भीतर उसका मुआवजा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश मे बेरोजगार युवाओं को पक्की नोकरी दी जाएगी और केंद्र सरकार के द्वारा 5 हजार करोड़ का स्टार्ट अप फंड दिया जाएगा। मजदूरों के लिए कानून बनाया जाएगा और उन्हें 400 रुपए दिहाड़ी की व्यवस्था की जायगी। शहरों में भी मनरेगा शुरू किया जाएगा और ग्रामीण इलाको में भी मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। वही, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कुल्लू में मेडिकल कॉलेज को खोला जाएगा। बॉक्सप्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने पैसे के बल पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की और प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी आज इस बात को मानती है कि जो काम वो 10 साल में नही कर पाए वो काम मात्र 10 साल में भाजपा ने किया। वो काम है मात्र 10 साल में भाजपा को सबसे अमीर पार्टी बनाना। भाजपा ने कई कंपनियों से करोड़ो रूपये लिए और जिस कंपनी ने पैसा नही दिया। उस पर कई तरह की जांच बैठा दी गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। मंडी में भाजपा ने जिस प्रत्याशी को खड़ा किया है वो अपने ही कार्यकर्ताओ से सही तरीके से बात नही करती है। इससे पता चलता है कि कोन पार्टी सभ्य है और कौन पार्टी असभ्य है। आज जनता हिमाचल के ही नही बल्कि पूरे देश का भविष्य वोट के माध्यम से तय करेगी। इसके लिए हिमाचल की जनता को खड़ा होना होगा और यही से संदेश देना होगा कि आज जनता किसके साथ खड़ी है। क्योंकि देश को भाजपा की कारगुजारियों के बारे में पता चल चुका है और वो अब देश की जनता को ठगा नही जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!