ट्रैकिंग के लिए आया था मनाली में पर्यटकों का ग्रुप
तुफान मेल न्युज, मनाली। जिला कुल्लू के उपमण्डल मनाली में एक पर्यटक की मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। मृतक पर्यटक की पहचान गुरलिंग रामचंद्रपा गरील (62) पुत्र रामचंद्रपा गरील, सीटीएस नंबर 29 स्कीम 47 शहयादरी नग्गर, बलगुन दूरदर्शन, कर्नाटक के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना के संबंध में सूचित किया है। जानकारी के अनुसार, करीब 25 लोगों का ग्रुप 9 मई को कर्नाटक से मनाली में ट्रेकिंग के लिए आया था। यह सभी 10 मई को मनाली पहुंच गए थे। 12 मई को ये लोग सुबह 8:30 बजे कैंप नंबर 1 नेगी डूघ के लिए निकले।जिसके बाद सभी सोमवार को नेगी डूघ कैंप नंबर 2 के लिए कुरड़ी जा रहे थे। इस दौरान अचानक ही गुरुलिंग रामचंद्रपा गरील की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।