तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,
मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर आग उगलते हुए भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने एक गऊ मास खाने बाली को टिकट दिया है जो हमारी संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह को टिकट न देकर कुल्लू के साथ अन्याय किया है।

वे यहां शमशी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी ने देव संस्कृति को बढ़ावा दिया है और पूरे प्रदेश में देव सदन बनाए। लेकिन कंगना देव समाज का अपमान कर रही है।
उन्होंने कहा कि आनी के लोगों के लिए जलोड़ी टनल का निर्माण कार्य किया जाएगा और कुल्लू व जोगिंदर नगर के लोगों के लिए भूभु जोत टनल का निर्माण किया जाएगा।