विक्रमादित्य सिंह को बंजार से भारी लीड दिलाने के लिए कांग्रेस हुई एकजुट
तूफान मेल न्यूज,सैंज।
एक दिवसीय सैंज दौरे पर पधारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिह का सैंज पंहुचे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष तेजा ठाकुर की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया

जिसमें विशेष रूप से एपीएमसी कुल्लू एवं लौहल स्पिति के चैयरमेन राम सिह मियां व पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा उपस्थित रहे। सैंज पंहुचने पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने जहाँ प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया वही प्रतिभा सिंह आगे बढ़ो, विक्रमादित्य सिंह आगे बढो हम तुम्हारे साथ नारे के साथ सैंज गूंजा । एक दिवसीय सैंज दौरे के दौरान प्रतिभा सिह ने कार्यकरताओ की वैठक ली और चुनावी टिप्स दिए। वता दे कि बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने कमान संभालने के वाद वंजार कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास किया है जिसमें उन्हें सफलता मिली है ।

उल्लेखनीय है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में कई वर्षों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं विखर हुए थे जिन्हें एक सूत्र में बांधने के लिए बंजार विस क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में वाधने का काम किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने वताया कि वंजार कांग्रेस में गुटबाजी की जड़ से समाप्त किया है। उन्होंने कहाँ कि वंजार में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, जिसका फायदा लोकसभा चुनावों में मिलेगा। वहरहाल रविवार को सैंज घाटी के एक दिवसीय दौरे पर पधारी प्रतिभा सिंह का सैंज पंहुचने पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।